
आगरा,बाह में स्टेडियम केलिए अब स्थानीय लोग युवा कल्याण विभाग के लिए हस्थानांतरित जमीन पर श्रम दान कर निर्माण कार्य की शुरुआत करेंगे। जिसका पहला चरण जमीन को मैदान की शक्ल देने का होगा।
यह जानकारी आज यहाँ सम्पन्न बेठक मे दी गई। बेठक में कहा गया कि उक्त जमीन ग्राम सभा बड़ा गाँव ने अपने उपग्रांम उगँन पुरा मे दी है। जो बाह रेलवे स्टेशन के पास है। इस जमीन को दिए तीन साल हो गए। शर्त के अनुसार पांच साल मे स्टेडियम बनाना था। मगर अब तक उस स्टेडियम के लिए एक पत्थर भी नहीं लग सका है । बाह क्षेत्र के जन प्रतिनिधि स्टेडियम को लेकर गंभीर नहीं हैं। विभाग अभी तक अपने स्थानीय खाना पूरी करने में ;लगा है। इस लिए जमीन ग्राम सभा को वापस न हो जाए ।
इसके लिए स्थानीय खेल जगत ने निर्णय लिया है कि वह अब एक नियत अभियान चला कर उक्त जमीन को मेदान की शक्ल देने के लिए श्रम दान करेंगे। खेल जगत सबसे पहले अपने निर्णय से स्थानीय प्रशासन को अवगत करायेगा। फिर खिलाडी वकील, डॉक्टर, शिक्षक व छात्र छात्राएं आदि के साथ किसान भी साथ होंगे।
ज्ञातव्य हो बाह खिलाडियों की खान कहा जाता है। दो अर्जुन हैं बाह में। हजारों खिलाडी ऐसे थे जो बाहर जाकर खेले। आज भी राष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे है। :
बैठक में अजय भदोरिया, शरद शर्मा, प्रदीप शर्मा, रूप नारायण चतुर्वेदी, आशुतोष नेहरू, हृदय नारायण शर्मा, शंकर देव तिवारी आनंद पचौरी, सतीश पचौरी, नरेंद्र गुप्ता, अश्वनी शर्मा, मुकेश शर्मा अरुण दुवे, नीरज , कृपा नरायन शर्मा, अरुण, मलखानं सिंह राठौर,, नरेंन्द्र श्रीवास्तव अनिल गुप्ता, सचिन गुप्ता, उपेंद्र भदोरिया, विनीत तिवारी सुरेश पचौरी आदि मौजूद थे।
अगली बेठक जल्द आनंद पचौरी एडवोकेट पूर्व अद्धयक्ष बार एसो.के चैंबर में हीगी ।