
नई दिल्ली: वर्षों से शोषित , पीड़ित और अधिकार वंचित लोगों की आवाज बनकर भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखरता से आवाज उठाने वाले वरिष्ठ युवा समाजसेवी और स्वतंत्र पत्रकार विजेंद्र बहादुर सिंह को भारतीय मीडिया फाउंडेशन (डिजिटल मीडिया सेल) के राष्ट्रीय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। यह घोषणा भारतीय मीडिया फाउंडेशन की केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष राम आसरे ने की, जिसमें उन्होंने संगठन में बड़े बदलाव और राष्ट्रीय टीम को मजबूत करने की दिशा में कमर कसने का संकेत दिया।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली से जारी एक बयान में, केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष राम आसरे और प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी को ‘जीरो ग्राउंड’ से गठित करने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक मंडल के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय चेयरमैन संजय कुमार मौर्य, केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर, केंद्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष कृष्ण माधव मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी, जॉइंट राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र वाघ के दिशा निर्देशानुसार एवं जॉइंट केंद्रीय अध्यक्ष मैनेजमेंट मदन मोहन पाठक, और राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन मिथिलेश कुमार मौर्या के प्रस्ताव एवं सहयोग से राष्ट्रीय कमेटी के विस्तार का कार्य नए सिरे से प्रारंभ करते हुए विजेंद्र बहादुर सिंह को भारतीय मीडिया फाउंडेशन डिजिटल मीडिया सेल के राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
महत्वपूर्ण नियुक्तियां और रिक्त पदों पर चुनाव
राम आसरे ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के डिजिटल मीडिया सेल की टीम को तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में, वरिष्ठ समाजसेवी और जननायक युवा स्वतंत्र पत्रकार विजेंद्र बहादुर सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें डिजिटल मीडिया सेल की राष्ट्रीय कमेटी में राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। राम आसरे ने तत्काल प्रभाव से विजेंद्र बहादुर सिंह के नाम की घोषणा करते हुए यह भी बताया कि जल्द ही अन्य रिक्त पदों के लिए चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। यह संगठनात्मक बदलाव भारतीय मीडिया फाउंडेशन की पकड़ को मजबूत करने और नए सिरे से कार्य करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखरता और पत्रकारों के अधिकारों की लड़ाई
प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने दृढ़ता से कहा कि अब भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार आवाज उठेगी। उन्होंने घोषणा की हैं कि मानवाधिकार आयोग, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया, केंद्रीय सतर्कता आयोग सहित सर्वोच्च न्यायालय में जनहित याचिकाएं (PIL) दाखिल की जाएंगी। इसके साथ ही, स्वतंत्र पत्रकारों पर लगे फर्जी मुकदमों को वापस कराने के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
सुनील कुमार गुप्ता ने यह भी कहा कि संवैधानिक अधिकारो के लिए अब सड़क पर उतर कर आंदोलन भी किया जाएगा, और सभी प्रदेशों एवं जिला कमेटियों की ओर से ज्ञापन पत्र देने का अभियान चलाया जाएगा।
यह नई पहल संगठन की जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और समाज में व्याप्त अन्याय के खिलाफ मोर्चा खोलने का संकेत देती है।