गांव में लगा गंदगी का अंबार प्रधान मस्त जनता त्रस्त

गांव में लगा गंदगी का अंबार प्रधान मस्त जनता त्रस्त

जहा एक तरफ सरकार स्वच्छता के प्रति लाख दावे करती है वहीं उनके ही जनप्रतिनिधि जमकर डाका डालने में लगे हुए हैं।
जनपद कासगंज के ब्लॉक गंजडुंडवारा की ग्राम पंचायत बगवास में ग्रामीणों बदन सिंह रामवीर प्रेमसिंह लटूरी लाल सत्यपाल रामदत्त राजपाल रामौतार रमेशचंद्र थान सिंह किशनपाल रामलली करू आदि लोगों ने बताया कि घरों के सामने कीचड़ भरा हुआ है कोई जाने के लिए रास्ता है नही है और न कोई खड़ंजा बना हुआ है खड़ंजा का कार्य 5 जनवरी से प्रारम्भ हुआ है जबकि शिकायत करने के बाद आज तक खड़ंजा का कार्य पूरा नही हुआ है और न ही मेरे ग्राम में कोई सामुदायिक शौचालय बना है और ग्राम प्रधान द्वारा शौचालय आवंटित किए गए हैं उन शौचालय पर निर्माण तक पूरा नहीं हुआ है घर की बहू बेटियों को शौच को बाहर जाना पड़ता है। गांव में बेशुमार गंदगी फैली हुई है जिसका नहीं ग्राम प्रधान कोई ध्यान दे रहे हैं और ना ही कोई सफाई कर्मी नालियां साफ करने आ रहा है जिससे नालियों का कीचड़ नालियों के ऊपर से वह रहा है। ग्राम प्रधान रामवीर इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे कि इन ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है प्रधान से इन लोगों ने कई बार खड़ंजा बनवाने की गुहार लगाई लेकिन प्रधान के ऊपर कोई फर्क नही पड़ा प्रधान अपनी मस्ती में मस्त हैं और जनता त्रस्त है,

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks