कोरोना काल में बड़ा घोटाला
2800 की कोविड किट को जेब भरने के लिए 15,750 में खरीदा

#Lucknow/Vijnor….

कोरोना काल में बड़ा घोटाला
2800 की कोविड किट को जेब भरने के लिए 15,750 में खरीदा
यूपी के बिजनौर में कोराेना काल में बड़ा घोटाला हुआ है। यहां पांच गुना महंगी कोविड किट खरीदी गई है। बता दें कि 5,800 में इंफ्रारेड थर्मामीटर और पल्स ऑक्सिमीटर खरीदने पर गाजीपुर के डीपीआरओ नप गए, 9,950 में खरीदने पर सुल्तानपुर के डीपीआरओ सस्पेंड हो चुके है। इसके बाद भी बिजनौर में स्वास्थ्य विभाग में यही खरीद 15,750 रुपये में होने पर भी नियमानुसार बताई जा रही है। जीएसटी सहित 12,390 के रेट से इन्फ्रारेड थर्मामीटर और 3360 की दर से पल्स ऑक्सीमीटर खरीदे गए। करीब पांच गुना दामों पर हुई यह खरीद जैम पोर्टल के अनुसार होने का दावा किया गया है। सुल्तानपुर में इन दोनों उपकरणों की करीब 9,950 रुपये में खरीद होने पर वहां के लम्भुआ से विधायक देवमणि द्विवेदी के पत्र पर मुख्यमंत्री कार्यालय से जांच शुरु हुई व डीपीआरओ सस्पैंड हो गए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks