सकीट पुलिस ने नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म की घटना के वांछित अभियुक्त को पकड़ा


एटा –वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह के परिवेक्षण में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकीट पुलिस द्वारा नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म की घटना में थाना सकीट पर पंजीकृत मुअसं0 106/25 धारा 64/137(2) बीएनएस व 3/4 पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त मुकेश कुमार उर्फ मोनू पुत्र अर्जुन सिंह निवासी ग्राम गिधौरा थाना मटसैना जिला फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त को उप निरीक्षक अशोक कुमार एवं कांस्टेबल अनिल कुमार ने गिरफ्तार किया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks