
कुल्लू में लगातार बादल फटने से हड़कंप*
जिभी, सैंज और तीर्थन घाटी में भारी तबाही का मंजर
कुल्लू से इस वक़्त एक के बाद एक बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
जिभी, सैंज और तीर्थन घाटी में बादल फटने की पुष्टि हुई है।
घटनास्थलों से आईं तस्वीरें डराने वाली हैं —
सड़कों पर मलबा, तेज बहाव और तबाही का मंजर साफ दिख रहा है।
स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें राहत-बचाव में जुटी हैं
अब तक किसी जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है — लेकिन खतरा अभी टला नहीं है
प्रशासन की अपील:
लोग सतर्क रहें, और इन क्षेत्रों की यात्रा फिलहाल न करें
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है