
रिपोर्ट: निशा कांत शर्मा
नई दिल्ली।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन की केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष राम आसरे ने संगठन में बड़े बदलाव का संकेत देते हुए घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दिशा में अब कमर कस ली गई है।
जीरो ग्राउंड से होगा संगठन का गठन
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली से जारी एक बयान में, केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष राम आसरे ने आज उत्तर प्रदेश में संगठन को ‘जीरो ग्राउंड’ से गठित करने का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक मंडल के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय चेयरमैन संजय कुमार मौर्य जी, केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर जी, केंद्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष कृष्ण माधव मिश्रा जी, एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी जी के दिशा-निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश में संगठन के विस्तार का कार्य नए सिरे से प्रारंभ होने जा रहा है।
महत्वपूर्ण नियुक्तियां और रिक्त पद
राम आसरे ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जनरल कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष का पद अभी रिक्त रखा गया है, जो उनके स्वयं के प्रभार में संचालित हो रहा है। यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष पद पर राहुल गुप्ता जी को नियुक्त किया जा चुका है। हालांकि, बाकी सभी विभागीय प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष का पद रिक्त कर दिया गया है।
नईम अहमद को मिली बड़ी जिम्मेदारी
प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सिंह राणा जी अब राष्ट्रीय कमेटी में राष्ट्रीय पार्षद के पद पर बने रहेंगे। राम आसरे ने घोषणा की कि जल्द ही जनरल कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के पद का चुनाव संपन्न होगा। आज उन्होंने तत्काल प्रभाव से प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के पद से प्रमोशन करते हुए नईम अहमद को उत्तर प्रदेश का प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करते हुए उनके नाम की घोषणा की हैं, उन्हें उत्तर प्रदेश का सह-प्रदेश प्रभारी भी नियुक्त किया है।
यह संगठनात्मक बदलाव उत्तर प्रदेश में भारतीय मीडिया फाउंडेशन की पकड़ को मजबूत करने और नए सिरे से कार्य करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।