शिक्षकों की समस्याओं को लेकर नवीन नियुक्त समिति ने की बीएसए से भेंट

वित्त एवं लेखाधिकारी से मिलकर शिक्षकों के लंबित देयकों पर भी हुई बातचीत

कासगंज।
प्रदेश नेतृत्व द्वारा जनपद कासगंज के जिला संयोजक नियुक्त होने के उपरांत विकास सिंह ने अन्य सह संयोजकों के साथ मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह से परिचयात्मक मुलाकात कर अपना नियुक्ति पत्र सौंपा। तत्पश्चात शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का तत्काल संज्ञान कराया। जनपद में दस वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों का लंबित चयन वेतनमान, विद्यालय पेयरिंग, वेतन विसंगति एवं अन्य समस्याओं को पटल पर रखा। उक्त समस्याओं के निराकरण हेतु बीएसए द्वारा समिति सदस्यों को पूर्ण आश्वासन दिया गया। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के नाम वेतन पोर्टल पर आते ही जुलाई माह में चयन वेतनमान का लाभ दे दिया जाएगा, साथ ही वेतन विसंगति के संबंध में संबंधित बिल बाबू से वार्ता कर समस्या का निराकरण कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त समिति ने वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा से भी भेंट कर शिक्षकों के देयकों के सम्बन्ध में वार्ता करने पर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन मिला। इस दौरान जिला संयोजक विकास सिंह के साथ अंकित उपाध्याय, चंद्रगुप्त, दीपक शर्मा, अंशुल गुप्ता, पंकज कुमार, अनुज प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार पुष्पेंद्र राठौर, शरद यादव, विपनेश कुमार, सूरज कुमार, सुनील कुमार आदि सह संयोजक एवं शिक्षक मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks