
एटा~ अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह द्वारा आज दिनांक 25.06.2025 को थाना जैथरा पर अलीगंज सर्किल के समस्त थानों का अर्दली रूम कर महिला संबंधित लंबित अपराधों व लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गयी एवं जनशिकायती प्रार्थना पत्रों की गुणवत्तापरक जांच करने तथा थाना परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण कर थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए नकबजनी तथा चोरी आदि अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।