शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश

नकली करेंसी का भंडा फोड
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में
काफी मात्रा में नकली नोटों की करेंसी पकड़ी गई जिसमें 20 रुपए के नोट 50 रुपए के नोट 100 और 500 के नोटो की गड्डियां बरामद हुई है कुल राशि 4 लाख61 हजार नोटो के अंदर आर बी आई छपा चमकीला तार प्रिंटर इंक पेपर और एक बाईक एक बिना नम्बर की मारुति ब्रेजा कार लैपटॉप एक लेमिनेशन मशीन अब आपको इनके काम के बारे में बताते हैं यह शातिर नकली नोटों को कैसे चलाते थे मीडिया के सामने डा, नफीस ने बताया कि हम जिसको भी नकली नोट देते है उसके घर जाकर छाप कर देते है अपनी कार में छापने का सभी सामान लेकर चलते हैं इसमें सबसे शातिर दिमांग नफीस का है जो मुरादाबाद के कमलापुर थाना कुंदरकी का है इसका दूसरा साथी पंकज गंगवार तीन पानी डाम रुद्रपुर उत्तराखंड का है इसका तीसरा साथी निखिल मिश्रा आनन्दपुर शाहजहांपुर का है पुलिस को सूचना मिली कि बिना नंबर की मारुति ब्रेजा कार से कुछ लोग नकली नोट चलाने जा रहे हैं पुलिस ने इनको घेराबंदी कर के गिरफ्तार कर लिया नफ़ीश ने बताया कि कोरोना काल में जब पैसे की दिक्कत आई तो मेरे गुरु ने मुझे नकली नोट छापने का हुनर दिखाया मीडिया से बात करते हुए तीनो ने बताया कि हम लोग सीधे साधे लोगों को और छोटे दुकानदारों को ही चलाते थे इस पर मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि सबसे शातिर यह डॉक्टर नफीश है पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि नफीस के ऊपर 6 मुकदमे पहले से ही दर्ज है इसका अपराधिक इतिहास है शाहजहांपुर का निखिल नकली नोटों को चलाने का काम करता है आईए आपको दिखाते हैं नकली नोटों के सौदागररिपोर्ट राहुल गुप्ता