
अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपाइयों ने किया योग
कासगंज। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में भाजपा ने जगह-जगह योग कार्यक्रम किए। देहात मंडल का योग उत्सव तिलसई खुर्द क़े सचिवालय में हुआ। कासगंज नगर का योग कार्यक्रम शहर के प्रभु पार्क में संपंन हुआ।
कासगंज देहात के तिलसई खुर्द क़े सचिवालय में जिला मंत्री रामनिवास राजपूत, ब्लॉक प्रमुख यशवीर सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं के साथ योग किया। इस दौरान रामनिवास राजपूत ने योग को अच्छे स्वास्थ्य की बुनियाद बताते हुए कहा कि आज की तेज़ ज़िंदगी में योग एकमात्र साधन है जो तन और मन दोनों को सशक्त करता है। ब्लॉक प्रमुख यशवीर सिंह राजपूत ने योग को सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय बताया। उन्होंने उत्सव में आए सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योग क्रियाएं कराईं, जिनमें प्राणायाम, ताड़ासन, वज्रासन, भ्रामरी और शवासन जैसे अभ्यास प्रमुख रहे। देहात मंडल अध्यक्ष रणजीत प्रधान ने योग के पीछे की वैज्ञानिक और आध्यात्मिक व्याख्या को सरल भाषा में समझाया। कार्यक्रम में लवकुश राजपूत, भूप सिंह, मोहर सिंह के साथ-साथ स्थानीय लोगों समेत अन्य मौजूद रहे।