
एटा उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के आदेशानुसार कमालुद्दीन, अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के तत्वावधान में आज दिनांक 21 जून 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर जनपद न्यायालय एटा के बहुउद्देशीय हॉल परिसर एवं जिला कारागार, एटा में योग शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर यश योग सेवा समिति के सचिव, यशवीर सिंह चौहान एवं महिला पतंजलि योग समिति से योग गुरू श्रीमती वीनेश जैन के द्वारा प्रभारी जनपद न्यायाधीश के साथ समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण के द्वारा उपस्थित होकर योग शिविर में प्रतिभाग किया एवं योगा के अनेक प्राणायमों के द्वारा योगाभ्यास किया तथा अपने जीवन में योग को अपनाने का प्रण लिया तथा उसका जीवन में क्या महत्व है, के बारे में योग आचार्यों से महत्वपूर्ण बातें सीखीं।
इसी क्रम में अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के साथ जिला कारागार, एटा की कारागार अधीक्षक श्रीमती अंकेक्षिता श्रीवास्तव, जेलर वीरेन्द्र कुमार वर्मा व अन्य डिप्टी जेलर, विकास जैन डिप्टी लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल व अन्य असिस्टेण्ट एल0ए0डी0सी0, एटा एवं अन्य कर्मचारियों आदि के साथ कारागार में निरूद्ध पुरुष बंदियों को यश योग सेवा समिति के सचिव, यशवीर सिंह चौहान व उनकी योग टीम के द्वारा योगाभ्यास एवं प्राणायाम कराया गया तथा महिला पतंजलि योग समिति से योग गुरू श्रीमती वीनेश जैन व उनकी योग टीम के द्वारा कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों को योगाभ्यास एवं प्राणायाम कराया गया तथा योगा करने के महत्व को समझाया गया, जिससे शरीर में होने वाले बहुत से गम्भीर रोगों से प्राणायाम के द्वारा दूर किया जा सके तथा शरीर को स्वस्थ बनाया जा सके।
इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण, पराविधिक स्वयं सेवकगण, जनपद न्यायालय, एटा एवं समस्त अधिकारीगण, कर्मचारीगण तथा जिला कारागार अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण व निरूद्ध बंदी, जिला कारागार, एटा आदि उपस्थित रहे।