शहर में अभियान चलाकर घूम रहे निराश्रित गोवंशो को गौशालाओ में संरक्षित कराया जाये”:- अरविन्द चौहान

एटा 20 जून।विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा विभाग के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन कैम्प कार्यालय शान्ती नगर एटा पर शाम 6बजे किया गया। बैठक की अध्यक्षता गौ रक्षा विभाग विश्व हिन्दू परिषद ब्रज प्रान्त के प्रान्त अध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने की।बैठक में शहर में घूम रहे निराश्रित गोवंशो को गौशालाओ में संरक्षित कराने पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री चौहान ने कहाँ कि शहर में घूम रहे गोवंशो को गौशालाओं में पहुंचाने का एक आदेश निवर्तमान मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र जी ने किया था व पशुपालन विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल जी ने भी कहाँ था कि शहरों में घूम रहे हैं निराश्रित गोवंशों को तत्काल गौशलाओं में पहुंचाया जायेगा लेकिन यह आदेश हवा हवाई हो गया उक्त आदेश का पालन आज तक नहीं हो सका जिसके कारण दिन प्रतिदिन एक्सीडेंटो की संख्या बढ़ रही है जिसकी वजह से पशुहानि तथा जनहानि हो रही है तथा गोवंश नालो व खुले गटर आदि में गिरकर अपनी जान गमा रहे है। जव कि सरकार गौशालाओ को भरपूर पैसा दे रही है फिर भी गोवंश सडकों पर भटक रहा हैं जिसके कारण सरकार की छवि भी खराब हो रही है जबकि निराश्रित गोवंशो को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी काफी चिंतित रहते हैं तथा उनकी प्राथमिकता का कार्यक्रम है इसी बजह से आज सडको पर गोवंश दिख रहा है पूर्व की सरकारों में यह गोवंश सीधा कट्टी घर चला जाता था माननीय मुख्यमंत्री जी ने गोवंशो की जान बचाई तथा गोवंशो को बचाने के कार्य को प्राथमिकता पर लिया तथा गोवंशो को गौशालाओं में संरक्षित करने के आदेश सभी जनपदों को दे रखे हैं लेकिन कुछ जनपदों के प्रशासनिक अधिकारी इस कार्य को अंजाम नहीं दे रहे हैं तथा गोवंश सड़कों पर भटक रहा है जबकि माननीय मुख्यमंत्री जी गोवंशों के आशीर्वाद से ही पुनः सत्ता में आए जबकि जनपदों में हर ग्राम पंचायत तथा ब्लॉकों में चारागाह की जमीने पड़ी होगी तथा जिला प्रशासन को चारागाह की जमीन खाली करानी चाहिए तथा उसमें गौ आश्रय स्थल तथा निराश्रित गोवंशो के लिए चारे की व्यवस्था करानी चाहिए लेकिन जमीने तो दबंग लोग घेरे हुए हैं।जिनको खाली कराने की हिम्मत प्रशासन नहीं जुटा पा रहा है बल्कि जनपदों में प्रशासनिक अधिकारी चारागाह की जमीन के नाम पर चुप्पी साधे रहते हैं तथा अधिकारी अपनी नौकरी का समय काटते रहते है तथा शासन को अवगत करा देते हैं कि जनपद में निराश्रित गोवंशो को लेकर कोई समस्या ही नहीं है तथा शासन से आये हुए माननीय व अधिकारियों को भी गौशालाओं का निरीक्षण करने की फुर्सत नहीं है अगर गौशालाओ का औचक निरीक्षण किया जाये तो हकीकत सामने आ जायेगी।निराश्रित गोवंशो के लिए पौधे भी लगवाये जाये ताकि गोवंशो उनकी छाया में बैठ सके।
श्री चौहान ने कहाँ कि मै जिलाधिकारी महोदय एटा से मांग करता हूँ कि अभियान चलाकर शहर में घूम रहे गोवंशो को गौशालाओ में संरक्षित कराया जाये ताकि गोवंशो की दुर्दशा न हो।
बैठक में,मुकेश राठौर,आशीष फौजी,अबनेंद्र राजपूत,मोहित यादव,विवेक राठौर,हिमांशु वर्मा,आक्रोश , हर्ष राठौर,जितेन्द्र कुमार,आदि उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks