कंपनी से काम कर घर लौट रही महिला के साथ रास्ते में कई युवकों ने की छेड़छाड़।

जनपद हापुड़।

महिला ने छेड़छाड़ करने वाले युवकों का पता लगाने के बाद उनके घर जाकर शिकायत की तो महिला को भारी पड़ गया रास्ते में शिकायत कर लौटते समय युवकों ने महिला के साथ बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया।दबंग युवकों ने इस कदर महिला के साथ मारपीट की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई ।

स्थानीय लोगों ने महिला के परिवार वालों को सूचना दी परिवार के लोग खून में लथपथ घायल महिला को टेंपो में डालकर स्थानीय एचपीडीए चौकी लेकर पहुंचे तो लापरवाह नजर आए चौकी इंचार्ज कोई कार्रवाई नहीं की महिला को मेडिकल के लिए ले जाना भी उचित नहीं समझा उसके बाद कोतवाली लेकर पहुंचा परिवार करीब आधे घंटे तक टेंपो की खुली बॉडी में घायल अवस्था में खून में लथपथ पड़ी रही महिला सीसीटीवी कैमरे में भी काफी देर तक पड़े रहने का मामला हो सकता है कैद पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के ढूहरी गांव का मामला।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks