वंदे भारत एक्सप्रेस में सीट को लेकर बवालBJP विधायक के समर्थकों पर यात्री को पीटने का आरोप

झांसी से भोपाल जा रही वंदे भारत ट्रेन में उस वक्त बवाल मच गया जब एक यात्री और बीजेपी विधायक के परिवार के बीच सीट को लेकर बहस हो गई।

दरअसल, झांसी स्टेशन पर ट्रेन में चढ़े भोपाल के यात्री राजकुमार (50) को कुछ लोगों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। आरोप है कि ये लोग बबीना के BJP विधायक राजीव सिंह परिहार के समर्थक थे।

पूरा मामला ट्रेन के ई-2 कोच का है, जहां सीट बदलने की बात पर बात इतनी बढ़ गई कि गाली-गलौच और हाथापाई शुरू हो गई। विधायक जी का कहना है कि उनके परिवार को साथ बैठना था और जब उन्होंने सीट बदलने को कहा तो दूसरी तरफ से बदतमीजी और अशोभनीय भाषा इस्तेमाल की गई।

इस घटना को लेकर जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज हो गई है और सियासत भी गरम है।

अब सवाल उठ रहा है क्या वंदे भारत जैसी हाई-टेक ट्रेन में भी VIP कल्चर का बोलबाला है?
और आम यात्री कब तक पीटते रहेंगे?

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks