
● गिरिडीह जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में निर्वाचन से संबंधित विभिन्न स्तर के अधिकारियों (बी.एल.ओ और बी.एल.ओ सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया…
गिरिडीह:- जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव के निर्देशानुसार गिरिडीह जिले के 32 गिरिडीह, 31 गांडेय प्रखंड के निर्वाचन संबंधित विभिन्न स्तर के अधिकारियों (बी.एल.ओ और बी.एल.ओ सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया था। गिरिडीह प्रखंड सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सदर के प्रखंड पदाधिकारी गणेश रजक और उप निर्वाचन पदाधिकारी ने गिरिडीह प्रखंड सभागार में गिरिडीह 32,गांडेय 31 विधानसभा महत्वपूर्ण बैठक लिया तथा निर्वाचन से जुड़े हरेक महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से मतदान केंद्रों के मैप एवं जियो फेसिंग आदि के बिंदुओं पर चर्चा हुई। प्रशिक्षण के दौरान बी.एल.ओ और बी.एल.ओ सुपरवाइजर को मतदान केंद्रों के मैप एवं जिओ फेसिंग के बारे में पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी गई। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी व प्रखंड पदाधिकारी गणेश रजक ने बताया कि मतदाताओं को सुविधा हेतु जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों की सीमाओं को जिओ फेसिंग के माध्यम से चिन्हित एवं ऑनलाइन किया जा रहा है। इससे बी.एल.ओ को अपने क्षेत्र के मतदाताओं एवं उनके घरों तक पहुंचने में आसानी होगी। इस प्रक्रिया के संपन्न होने के पश्चात सभी बीएलओ के अपने-अपने क्षेत्र निर्धारित होंगे एवं ऑनलाइन ऐप के माध्यम से मतदाता अपने लोकेशन से ही अपने मतदान केंद्र, उसका लोकेशन एवं अपने बीएलओ को जान पाएंगे। इसके अलावा मतदाताओं को अपने नजदीकी मैदान केंद्र पर सूचीबद्ध करने की बात कही गई। इसके लिए मतदान केंद्रों के लिए नजरी नक्शा, गुगल अर्थ व्यू मैप एवं की मैप भी तैयार करा लें। उन्होंने कहा कि त्रुटि रहित मतदाता सूची बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए ससमय कार्यों का निष्पादन किया जाए। इसके अलावा सभी संबंधित प्रखंडों में भी एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। मौके पर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,कंप्यूटर ऑपरेटर अशोक कुमार , रंजीत कुमार वर्मा, अमित कुमार पाठक,आशीष कुमार एवं बी.एल.ओ और बी.एल.ओ सुपरवाइजर समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।