
एटा में शांति भंग की आशंका में बारात में आये 14 आरोपी गिरफ्तार,जैथरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
जनपद के जैथरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
सभी आरोपी बीएनएसएस की धाराओं 170/126/135 के तहत किये गए गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी अलीगंज नितीश गर्ग की निगरानी और थाना जैथरा प्रभारी निरीक्षक शम्भूनाथ सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शशिकान्त, यश, रोहित, गुलशन, जितेन्द्र, अतेन्द्र, पंकज, निशांत, अंशुल, कप्तान, मणिकान्त, योगेश, मुकेश और राहुल सभी आरोपी कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जिरसमी के है निवासी।
उपनिरीक्षक सन्दीप कुमार राणा, कांस्टेबल राजु बघेल और कांस्टेबल पवन रहे शामिल।
पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगो का भरोसा हुआ है मजबूत।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना,वहीं प्रशासन का कहना है कि किसी भी स्थिति में शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।