जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना की संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था अब सीआईएसएफ के हवाले, अग्निशमन सुरक्षा के भी जवान शामिल

एटा ! 2×660 मे० वा० जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना, मलावन, एटा की सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था इं० अजय कुमार, परियोजना प्रबन्धक द्वारा आज दिनांक 17 जून 2025 को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के श्री सुनील कुमार सिन्हा, डी०आई०जी०, नोर्थ जोन को हस्तगत की गई। केन्द्रीय सुरक्षा बल द्वारा परियोजना की 9.1 किमी0 लम्बी चार दीवारी के अन्दर स्थापित समस्त महत्वपूर्ण स्थानों की कड़ी निगरानी 299 सुरक्षा बल के जवानों के द्वारा की जायेगी जिसमें अग्नि शमन सुरक्षा के 77 जवान शामिल है। वर्तमान में प्रथम चरण में 120 सुरक्षा कार्मिकों द्वारा परियोजना पर कार्यभार ग्रहण किया गया है तथा शेष जवानों द्वारा निकट भविष्य में परियोजना पर कार्यभार ग्रहण किया जायेगा।
परियोजना परिसर में आज आयोजित केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के इन्डक्शन कार्यक्रम में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कमाण्डों द्वारा हथियारों के माध्यम से प्रदर्शन एवं परेड की गयी तथा अग्नि इकाई द्वारा गैस सिलिण्डर में लगी आग से बचाव, अनेक अग्नि नियंत्रण विधियों के साथ-साथ वाटर जेट के माध्यम से तिरंगे का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रबन्धक इं० अजय कुमार, सुनील कुमार सिन्हा डी०आई०जी० नोर्थ जोन, विक्रम सिंह समूह समादेष्ठा मुख्यालय, इं० रवि शंकर राजीव मुख्य अभियन्ता (जानपद), इं० प्रेम धवन मुख्य अभियन्ता (परि० एवं अनु०), इं० अमिताभ आनन्द मुख्य अभियन्ता (कोयला संयंत्र), स्वेतांक उप समादेष्ठा,आदित्य कुमार सहायक समादेष्ठा (अग्नि), नरेन्द्र सिंह सब इन्सपेक्टर एवं समस्त सुरक्षा बल के जवानों सहित परियोजना पर कार्यरत समस्त अधीक्षण अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता एवं कार्मिकों के साथ-साथ मे० दूसान के प्रमुख जूचुल पार्क तथा अन्य प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधिगणों की गरिमामयी उपस्थिति बनी रही।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks