एसपी सिटी मानुष पारीक ने आज पुलिस लाइन में मंगलवार परेड ब परिसर का किया निरीक्षण

बरेली :: एसपी सिटी मानुष पारीक ने आज दिनांक 17.06.2025 को रिजर्व पुलिस लाइन, बरेली ग्राउण्ड़ में आयोजित मंगलवार परेड की सलामी लेने के पश्चात परेड का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर परेड में शामिल पुलिसकर्मियों की फिटनेस, वर्दी, और टर्नआउट की जांच की तथा ड्रिल का अभ्यास करवाया गया।

पुलिस अधीक्षक नगर ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे अपनी वर्दी और टर्नआउट को उच्च स्तर पर बनाए रखें ताकि पुलिस बल की छवि और अनुशासन का मान बढ़े। परेड के पश्चात पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण किया गया। इस दौरान विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि कार्यकुशलता और बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जा सकें।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks