
नागपुर के उद्योगपति, कलचुरि वंश के सबसे प्रतिष्ठित समाजसेवी भाई दीपक जायसवाल जी (नागपुर) के भाई सुरेश जायसवाल के पुत्र राजकुमार जायसवालजी अपनी धर्मपत्नी श्रीमति श्रद्धा जायसवाल जी और सुपुत्री काशी जायसवाल के साथ 12 जुन को केदारनाथ दर्शन के लिए अपने गृहनगर वानी से निकले थे।
कल 15 जून को बाबा केदारनाथ का दर्शन कर हेलिकॉप्टर से गुप्त काशी जा रहे थे।हवाई मार्ग में एकाएक मौसम बदलने से हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें पायलट और तीन लोगों सहित राजकुमार जी, श्रद्धा जी और काशी की दुखद मृत्यु हो गयी।
हमारे समाज के समाजसेवी राजकुमार जी के आकस्मिक निधन से पुरे कल्चुरि वंश में शोक की लहर दौड गयी। किसी को विश्वास नहीं हो रहा कि इस तरह हम सभी को कैसे जा सकते हैं? लेकिन विधि का विधान कुछ और हो गया।
हम कलवार कलाल कलार समाज के समस्त परिजनों,संगठनों की ओर से दिवंगत सभी आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, ईश्वर सभी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
हम सभी को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
ऊं शांति शांति शांति