
एटा 15 जून 2025(सू0वि0)। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के द्वारा दिए गए निर्देश पर एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/ जनपद न्यायाधीश एटा के निर्देशन एवं कमालुद्दीन, अपर जिला जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 15 जून 2025 को एक शिविर का आयोजन विश्व वृद्ध जन जागरूकता दिवस के अवसर पर शायं 5:30 बजे से किया गया।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पराविधिक स्वयं सेवक रिचा यादव, मध्यस्थ योगेश कुमार सक्सेना एवं अन्य पराविधिक स्वयंसेवकों के द्वारा संचालित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के सचिव, कमालुद्दीन द्वारा वृद्धजन की समस्याओं एवं उनके साथ किसी भी प्रकार के हो रहे दुर्व्यवहार के बारे में उनके अविलंब निदान हेतु अधीक्षिका वृद्धाश्रम विनीता उपाध्याय को इस संबंध में एक पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में भेजने के बारे में निर्देशित किया गया। इस दौरान वृद्धाश्रम की वृद्धजनों ने भजन कविता पाठ भी सुनाया। वृद्धाश्रम की वार्डेन श्रीमती मिथलेश, योगेश कुमार सक्सेना मध्यस्थ, श्रीमती रिचा यादव, श्रीमती खुशबू शर्मा, राज किशोर, प्रिंस गौतम आदि पराविधिक स्वयं सेवक, वृद्धाश्रम के अधिकारीगण, कर्मचारीगण आदि लोग उपस्थित रहे।