
=देश की बेटियां कर रही हैं नाम रोशन: देवेन्द्र कुमार लोधी
एटा,
राष्ट्रीय लोधी महासभा जनपद एटा के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट अपनी पत्नी सरिता कुमारी एडवोकेट के साथ अवागढ़ पहुंच कर लोधी समाज की बेटी शैली राजपूत पुत्री डॉ राजपाल सिंह राजपूत ने नीट परीक्षा 10 644 ऑल इंडिया जनरल रैंक में पास की है। रजिल्ट घोषित होते ही रैंक में शामिल होने पर घर में खुशियां, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और क्षेत्रमें खुशी की लहर दौड़ गई है। लोग शैली राजपूत और उनके परिजनों से मिल कर प्रतिभाशाली बेटी को बधाईयां देते दिख रहे हैं। मीडिया की टीम भी उनके घर पहुंची, बेटी शैली राजपूत से उसकी सफलता का राज पूछा, तो शैली राजपूत ने उसका श्रेय अपने माता पिता और कोटा की कोचिंग सेंटर “एलन” को दिया है। उसने कहा कि मैं अपने माता पिता और allain कोचिंग सेंटर कोटा के नेतृत्व में रहकर इंटरमीडिएट परीक्षा,94.4 प्रतिशत पी पी एस जलेसर से पास के साथ ही प्रथम प्रयास में ही नीट परीक्षा पास की। इसलिए पीपी इस जलेसर के शिक्षकों के विशेष सहयोग के लिए उनकी आभारी हूं।उसने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जो भी स्टूडेंट ईमानदारी के साथ अपने लक्ष्य को साधकर तैयारी करें तो सफलता उनके कदम चूमेगी।
बधाईयां देने घर पहुंचने बालों में राष्ट्रीय लोधी महासभा जनपद एटा के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट, पंचायत विकास संस्थान उत्तर प्रदेश की कोषाध्यक्ष सरिता कुमारी एडवोकेट, देव, अतर सिंह राजपूत, राकेश उपाध्याय, सत्यप्रकाश शर्मा गेस्ट हाउस वाले, सुनहरी लाल वर्मा पूर्व अनुदेशक, रामवीर सिंह, डॉ लोकेंद्र राजपूत, विशेष यादव, रंजीत यादव, बंगाली लाल, अंशुल वार्ष्णेय, नारायण यादव, आशुतोष उपाध्याय, संजय शर्मा, हरिशंकर वर्मा, रनवीर सिंहा, बलदेव लोधी आदि सैकड़ों लोग बधाईयां देने पहुंचे।