
मिर्जापुर
थाना अदलहाट अंतर्गत ग्राम सभा तियरा में दिनांक 15 /06 /2025 से क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ एवं उद्घाटन किया गया। ग्राम प्रधान अमरनाथ सिंह मौर्य एवं ग्रामीणों के सौजन्य से क्रिकेट का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर एस. के. सिंह अंशिका नेत्रालय बभनी, इमिलिया चट्टी रहे। विशिष्ट अतिथि रंग बहादुर कुशवाहा एवं एडवोकेट अशोक कुशवाहा रहे। ग्राम प्रधान अमरनाथ सिंह मौर्य ने बताया कि यह हमारे गांव में पहली बार सभी के सहयोग से टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया है, हम सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों के हौसले को बढ़ाने हेतु यह कदम को उठाया गया है। इच्छुक टीम में अपना नामांकन आकर कर सकते हैं।वहीं पर प्रधान जी ने बताया कि प्रथम विजेता को 21000/= रुपए उपविजेता को₹10000/= मैन ऑफ द मैच पानी वाले खिलाड़ी को को रेंजर साइकिल दिया जाएगा। प्रधान जी ने यह भी बताया कि छक्का मारने वाले खिलाड़ी को ₹100 का इनाम दिया जाएगा ताकि उनका हौसला बना रहे। इस अवसर पर प्रियांशु मौर्य, बृजेश मौर्य, विकास, किशन, विशाल, हर्षित त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, अनिल मौर्य, दयाशंकर, अमन, अनमोल, अशोक, रंजीत, हिमांशु, रमेश मौर्य, महेंद्र मौर्य, श्याम नारायण, राम जन्म मौर्य, दीपक मौर्य एवं अन्य ग्रामवासी भी उपस्थित रहे। ओपनिंग खिलाड़ी में महादेव स्पोर्टिंग क्लब मदरा, जमालपुर एवं शिवरतन स्पोर्टिंग क्लब पड़ाव ने खेल का शुभारंभ किया।