
एटा– थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, हत्या के प्रयत्न की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 752/2023 धारा 307, 325, 323, 506, 34 भादवि0 में वांछित चल रहे अभियुक्त आशिक उर्फ अव्वा पुत्र कलुआ उर्फ करूआ निवासी हिन्दूनगर थाना कोतवाली नगर एटा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता –
- आशिक उर्फ अव्वा पुत्र कलुआ उर्फ करूआ निवासी हिन्दूनगर थाना कोतवाली नगर एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
- प्र0नि0 श्री अमित कुमार तोमर को0नगर एटा
- उ0नि0 जितेन्द्र सिह
- का0 जितेन्द्र कुमार