एटा बिग ब्रेकिंग:-

डीएम साहब एक नज़र इधर भी एटा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में हो रहे बड़े कारनामें…….
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ बाहरी व्यक्ति कर रहा इलाज।
इमरजेंसी में सड़क दुर्घटना में घायल हुए बुजुर्ग व्यक्ति की आंखों पर लगा रहा बाहरी व्यक्ति टाँके।
आखिर किसकी अनुमति से बाहरी व्यक्ति भोला लगा रहा घायल बुजुर्ग की आंखों में टाँके।
स्वास्थ्य विभाग की लगातार लापरवाही आ रही सामने, बाहरी व्यक्ति भोला पर कब होंगी कार्यवाई।
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में घायल मरीज आने के दौरान मौजूद ड्यूटी स्टाफ नदारद।
रात होते ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीयों के नदारद रहने पर किसान यूनियन ने भी दिया था डीएम साहब को ज्ञापन।
आखिर इन लापरवाह ड्यूटी स्टाफ पर कार्यवाई करने से क्यों पीछे हट रहे विभागीय अधिकारी।
मरीजों के तिमारदार के पूछने पर व्यक्ति अपने आप को बता रहा मेडिकल कॉलेज का स्टाफ।
बाहरी व्यक्ति भोला द्वारा मरीज की आंखों में टांका लगाने का वीडियो हो रहा जमकर सोशल मीडिया पर वायरल।