लूट के अभियोग से सम्बन्धित 03 अभियुक्त थाना एयरपोर्ट पुलिस, एसओजी नगर व सर्विलांस सेल नगर की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार

कब्जे से 01 मोटरसाइकिल व 01 मोबाइल फोन बरामद

प्रयागराज। थाना एयरपोर्ट पुलिस, एसओजी नगर व सर्विलांस सेल नगर की संयुक्त टीम द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0- 90/2025 धारा 309(6) बी0एन0एस0 में प्रकाश में आये 03 अभियुक्तों 1. अर्पित सिंह पुत्र धीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम नेवादा थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी, 2. अमन सिंह पुत्र लल्लन सिंह निवासी ग्राम चिरला मुंजफ्ता थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज, 3. शुभम सिंह पुत्र सुग्गन सिंह निवासी ग्राम चिरला मुंजफ्ता थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर शनिवार को मंदर मोड के पास थाना क्षेत्र एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से उक्त अभियोग से सम्बन्धित 01 मोटर साइकिल (स्प्लेण्डर) चेसिस नंबर MBLHAW175NHM22580 (कूटरचित नंबर प्लेट लगी हुयी) व 01 मोबाइल फोन (वीवो) IEMI नं0- 866375074232413 व 120/- रू0 नकद बरामद किये गये। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग मे धारा 317(2)/338/336(3)/340(2) बी0एन0एस0 की बढ़ोत्तरी की गयी। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
वादी मुकदमा वीर सिंह पुत्र रामकृष्ण निवासी फतेहपुर सहावपुर थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी द्वारा दिनांक 08.06.2025 को थाना एयरपोर्ट पुलिस को सूचना दी गयी कि समय प्रातः करीब 03.30 बजे अज्ञात अभियुक्तों द्वारा उनके सिर पर चोट करते हुये उनकी मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन लूट लिया गया है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना स्थानीय पर उक्त अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी व माल बरामदगी करने हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।
पूछताछ का विवरण-
अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताया कि उन्होंने दिनांक 08.06.2025 को उक्त लूट की घटना कारित की गयी थी तथा पकड़े जाने के डर से उक्त लूटी गयी मोटर साइकिल (स्प्लेण्डर) की नंबर प्लेट (वास्तविक नंबर UP 73 AC 1648) हटाकर उसके स्थान पर कूटरचित नंबर प्लेट UP 70 HC 3950 लगा दी गयी थी।
अपराध करने का तरीका-
अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे रेकी कर के रॉड, डण्डा आदि चीजो से लैस होकर इसी प्रकार से घटनायें करते हैं तथा लूट/चोरी से प्राप्त सामान को बेचकर उससे प्राप्त रुपयों से अपने शौक पूरे करते हैं तथा अपना जीविकोपार्जन करते हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

  1. अर्पित सिंह पुत्र धीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम नेवादा थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी, उम्र करीब 18 वर्ष।
  2. अमन सिंह पुत्र लल्लन सिंह निवासी ग्राम चिरला मुंजफ्ता थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 24 वर्ष।
  3. शुभम सिंह पुत्र सुग्गन सिंह निवासी ग्राम चिरला मुंजफ्ता थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 23 वर्ष।
    आपराधिक इतिहास-
    A. अभियुक्त अर्पित सिंह-
    मु0अ0सं0- 81/2024 धारा 379/411 भादवि थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज।
    B. अभियुक्त अमन सिंह उपरोक्त-
  4. मु0अ0सं0 94/2024 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज।
  5. मु0अ0सं0 138/2024 धारा 115(2)/191(2)/351/352 बीएनएस थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज।
  6. मु0अ0सं0 214/2024 धारा 379/411 भादवि थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
  7. मु0अ0सं0 144/2024 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज।
  8. मु0अ0सं0 80/2025 धारा 351(2)/352 बीएनएस थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज।
  9. मु0अ0सं0 61/2025 धारा 109(1) बीएनएस थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज।
  10. मु0अ0सं0 452/2023 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी।
  11. मु0अ0सं0 126/2022 धारा 323/504/506 भादवि व 3(1) घ, 3(2) VA SC/ST एक्ट थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी।
  12. मु0अ0सं0 241/2022 धारा 286/323/336 भा0द0वि0 थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी।
  13. मु0अ0सं0 45/2023 धारा 392/411 भादवि थाना पिपरी जनपद कौशम्बी।
    C.अभियुक्त शुभम सिंह –
  14. मु0अ0सं0 02/2023 धारा 147/148/149/286/307/386/427/504/506 भादवि व 3 विस्फोटक पदार्थ अधि0 थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज।
  15. मु0अ0सं0 144/2024 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज।
  16. मु0अ0सं0 119/2024 धारा 323/354/427/436/452/504/506 भादवि व 7/8 पॉक्सो एक्ट व 3(2) V SC/ST एक्ट थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज।
  17. मु0अ0सं0 138/2024 धारा 115(2)/191(2)/351/352 बीएनएस थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज।
  18. मु0अ0सं0 61/2025 धारा 109(1) बीएनएस थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज।
  19. मु0अ0सं0 80/2025 धारा 351(2)/352 बीएनएस थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज।
    बरामदगी का विवरण-
  20. 01 मोटरसाइकिल (स्प्लेण्डर) कूटरचित नंबर प्लेट UP70HC3950 लगी हुयी, (वास्तविक नंबर UP73AC1648)
  21. 01 मोबाइल फोन (वीवो) IEMI नं0- 866375074232413
  22. 120/- रु0 नकद
    राम आसरे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks