चौदहवें दिन भी ईशन नदी पर श्रमदान का कार्य जारी रहा जिसमें क्षेत्रीय साथियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया

चौदहवें दिन भी ईशन नदी पर श्रमदान का कार्य जारी रहा जिसमें क्षेत्रीय साथियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया एवं श्रमदान कर रहे साथियों को चना का अनिल प्रधान ने दान किया

एटा, आज दिनांक 14.06.2025 को प्रातः 07 बजे से 09 बजे तक ईशन नदी बचाओ अभियान के तहत चल रहे श्रमदान में अरथरा पुल के पास ईशन नदी पर नगला वरी, जावड़ा, रुस्तमगढ़, बिजोरी गांव के लोगों ने सहभागिता कर ईशन नदी को पुनर्जीवित कराने के लिए श्रमदान के रूप में सहयोग प्रदान किया साथ कुछ लोग शहर से चल कर ईशन नदी पर पहुंचे जिन्होंने अपने बहुमूल्य सुझाव देकर एवं फावड़ा चलाकर सहयोग किया साथ ही फावड़े के सहयोग से श्रमदान कर रहे साथियों ने पतेल आदि को जड़ से उखाड़ कर फेंकने का कार्य किया है जिससे बरसात के बाद पुनः झाड़ियां उत्पन्न होकर लगने वाले वृक्षों को दवा कर खत्म न कर दें और अगले कुछ वर्षों तक उक्त कार्य का प्रभाव जनसमुदाय को दिखाई देता रहे उपरोक्त पुनीत कार्य में तन, मन, धन से सहभागी बनने के लिए प्रेरणा स्रोत ईशन नदी बचाओ अभियान एवं अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने सभी सम्मानित सहयोगियों का हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।

तथा जावड़ा के प्रधान अनिल यादव ने श्रमदान कर रहे साथियों के बीच पहुंचकर प्रसाद के रूप में चना खिलवाते हुए कहा कि जो लोग समाज में निस्वार्थ भाव से अगली पीढ़ियों के जीवन को बचाने के लिए कार्य कर रहे हैं उनके बीच पहुंचकर जो भी दान करने का लाभ किसी भी यज्ञ के भंडारे से अधिक मिलेगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, तकनीकि सहायक अरविन्द कुमार, विनय यादव प्रधान, अनिल यादव प्रधान, विवेक यादव, सदस्य क्षेत्र पंचायत रामदास दिवाकर, पूर्व सदस्य क्षेत्र पंचायत अनिल दिवाकर, अजय कुमार चौहान, ओमकार सिंह, गुलशन कुमार, राम सिंह, केशव, देवेन्द्र, पुष्पेन्द्र कुमार, रबी कुमार सहित आदि लोगों ने सहयोग किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks