जिला पंचायत मार्केट गेट के सामने अज्ञात व्यक्ति मिला अचेत अवस्था में,जांच के दौरान हुई मृत्यु की पुष्टि

एटा, 14 जून 2025 – शहर के व्यस्त रेलवे रोड स्थित जिला पंचायत मार्केट गेट के सामने एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। इस संबंध में सूचना मिलते ही इंद्रपुरी चौकी को सूचित किया गया, जिसके बाद बस स्टैंड चौकी से एसआई अरविंद कुमार व कांस्टेबल शिवदत्त मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब व्यक्ति की स्थिति की जांच की तो पाया कि उसकी मृत्यु हो चुकी थी। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। उसके पहनावे का विवरण इस प्रकार है — काले रंग की पैंट, हल्के गुलाबी रंग की कमीज और डॉलर कंपनी का नीले रंग का कच्छा। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष आंकी जा रही है। मृतक का रंग गेहुंआ है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। फिलहाल मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks