किराए के मकान में खून से लथपथ मिला सिपाही का शव, पत्नी-बेटी लापता

किराए के मकान में खून से लथपथ मिला सिपाही का शव, पत्नी-बेटी लापता, एसएसपी बरेली और एसपी सिटी बरेली मौके पर पहुंचे,

बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में एक सिपाही का खून से सना शव किराए के कमरे में मिला। मृतक सिपाही की पहचान संभल निवासी 38 वर्षीय मुकेश कुमार त्यागी के रूप में हुई है। घटना के बाद से उसकी पत्नी और बेटी गायब हैं। पुलिस को हत्या की आशंका है।

सूचना मिलते ही एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक, सीओ अजय कुमार और सुभाषनगर इंस्पेक्टर अरुण कुमार मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच की गई। पुलिस ने बताया कि मुकेश कुमार का शव खून से लथपथ हालत में किचन के पास पड़ा था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks