
जलेसर में सम्पन्न हुआ युवा जागरूकता सम्मेलन
=देश का भविष्य है युवा:प्रो0 सनिल कुमार लोधी =राजनैतिक हिस्सेदारी से होगा लोधियों का विकास:लोधी राकेश राजपूत
जलेसर, एटा
अखिल भारतीय लोधी राजपूत क्षत्रिय महासभा के नेतृत्व में गायत्री मैरिज होम जलेसर में युवा जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षा लोधी राकेश राजपूत ने की, और मुख्य अतिथि एटा लोकसभा के सांसद देवेश शाक्य रहे।संचालन टी पी सिंह राजपूत ने किया। और कार्यक्रम के संयोजक लोधी पुष्पेंद्र राजपूत/वीर बहादुर सिंह रहे। कार्यक्रम में मुख्यवक्ता/विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर सनिल कुमार लोधी रहे। इस अवसर पर उन्होंने युवा जागरूकता सम्मेलन में युवाओं को डेली न्यूज पेपर पड़ने की प्रेरणा दी, उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी और रोजगार के लिए कठिन परिश्रम करके किसी अच्छे व्यक्ति के मार्गदर्शन में रहकर सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि युवाओं तुम जिस क्षेत्र में संघर्ष कर रहे हो मजबूती के साथ कीजिए सफलता तुम्हारे कदम चूमेगी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेता लोधी राकेश राजपूत ने कहा कि युवा जागरूकता सम्मेलन में युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार ही अपने क्षेत्र का चयन करना चाहिए। युवाओं को नौकरी, उद्यमिता विकास, राजनीति, में अपनी योग्यता के अनुसार भाग लेना चाहिए। मुख्य अतिथि एटा लोकसभा सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि युवाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी हैं तभी वो दूरगामी परिणाम हासिल कर सकते हैं। सम्मेलन को अन्य मंचासीन अतिथियों ने भी संबोधित किया। युवाओं की धड़कन सिंगर के डी राजपूत ने भी गीतों के माध्यम से समा जगा दी। कार्यक्रम में एक रूठे युवा को मनाने का काम भी सिंगर के डी राजपूत ने किया। कार्यक्रम संयोजक लोधी पुष्पेन्द्र राजपूत ने अंत में सभी आगंतुकों का हृदय से आभार जताया। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में सपा के जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी, सांसद देवेश शाक्य, प्रोफेसर सनिल कुमार लोधी, लोधी कृष्णा राजपूत, सिंगर के डी सिंह राजपूत, राजवीर सिंह प्रधान, राहुल राजपूत, डॉ हरिओम वर्मा, उमेश चन्द्रा, सुनीता यादव, शालिनी लोधी डिवाई के साथ ही सभागार सौरभ लोधी, अजय लोधी, राकेश लोधी, कोमल लोधी, सोनू लोधी, रामसेवक लोधी, सुरेश चंद्र कुशवाह, सूरज, संजय यादव, रुकमेश यादव, बबलू सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
_