
एयर इंडिया प्लेन क्रिस अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रहे एयर इंडिया के फ्लाइट नंबर AI171 के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया है। विमान दोपहर 1:17 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे 23 से टेकऑफ करते ही कुछ ही मिनटों बाद पास के मेघाणी नगर क्षेत्र में स्थित एक मेंटल हॉस्पिटल कैंपस के पास क्रैश हो गया। इस दुर्घटना के बाद अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई एयरपोर्ट को फिलहाल बंद कर दिया गया है।