होडलपुर से अवैध शस्त्र फैक्टरी संचालित करते हुए दो अभियुक्त गिरफ्तार

( दो निर्मित अवैध शस्त्र एवं एक राइफल 315 बोर व उपकरण बरामद )
कासगंज ! पुलिस अधीक्षक कासगंज सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज राजेश भारती के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध शस्त्र निर्माण एवं तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री आंचल चौहान के नेतृत्व में कोतवाली सोरों के प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र द्वारा कल देर रात्रि समय करीब 23.00 बजे थाना सोरों क्षेत्र के ग्राम होडलपुर बन्द मकान से अवैध शस्त्र फैक्टरी संचालित करते हुए दो अभियुक्त गण अनमोल पुत्र विनोद शर्मा नि0 ग्राम होडलपुर थाना सोरों एवं नैकसे पुत्र नेत्रपाल सिंह यादव नि0 ग्राम भिदौनी थाना सोरों को रंगेहाथों अवैध शस्त्र निर्माण करते हुए गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । एवं एक अभियुक्त मौके से भागने में सफल रहा है । जिसकी गिरफ्तारी हेतु अलग से टीम लगायी गयी है । मौके पर अभि0गण के कब्जे से तीन अवैध शस्त्र (तमंचा, राइफल व पोनिया), एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस 315 बोर सहित अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए है । अभि0गण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना सोरों पर मु0अ0सं0 296/2025 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभि0गण को विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है ।
आपराधिक इतिहास अभि0 अनमोल-

  1. मु0अ0स0 222/07 धारा 147/148/149/307 भादवि पु0मु0 थाना कादरचौक जनपद बदायूं
  2. मु0अ0स0 225/07 धारा 3/25 आर्म्स अधि0 थाना कादरचौक जनपद बदायूं
  3. मु0अ0स0 551/10 धारा 3/25 आर्म्स अधि0- थाना सोरो जनपद कासगंज
  4. मु0अ0स0 765/10 धारा 110 जी सीआरपीसी थाना सोरो जनपद कासगंज
  5. मु0अ0सं0 585/18 धारा 384/506 भादवि थाना सोरों जनपद कासगंज ।
  6. मु0अ0सं0 168/19 धारा 307/452/323/325/504/506 भादवि थाना सोरों जनपद कासगंज ।
  7. मु0अ0सं0 61/20 धारा 2/3 गै0 अधि0 थाना सोरों जनपद कासगंज ।
  8. मु0अ0स0 531/21 धारा 332/353 भादवि व 4/21 खनिज अधि0 व 3/5 सावर्जनिक सं0 अधि0 थाना सोरो
  9. मु0अ0स0 171/23 धारा 3/25 आर्म्स अधि0- थाना सोरो जनपद कासगंज
  10. मु0अ0स0 296/25 धारा 3/5/25 आर्म्स अधि0 थाना सोरो कासगंज
    आपराधिक इतिहास अभि0 नेक्से-
  11. मु0अ0स0 585/18 धारा 384/506 भादवि थाना सोरो कासगंज
  12. मु0अ0स0 168/19 धारा 307/452/323/325/504/506 भादवि थाना सोरो
  13. मु0अ0स0 397/19 धारा 147/148/149/307/323/323/506/427 भादवि थाना सोरो
  14. मु0अ0स0 61/20 धारा 2/3 गै0 अधि0 थाना सोरो
  15. मु0अ0स0 64/25 धारा 115(2)/351(3)/352/85 बीएनएस थाना सोरो
  16. मु0अ0स0 296/25 धारा 3/5/25 आर्म्स अधि0 थाना सोरो कासगंज

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks