
देशभर में गर्मी ने कहर मचा रखा है। दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत झुलस रहा है, श्रीगंगानगर में पारा 48°C पहुंच गया। दिल्ली में तापमान 43°C लेकिन हीटवेव के चलते महसूस हुआ 50°C+। IMD ने दिल्ली में रेड अलर्ट जारी किया है। 14-17 जून के बीच बारिश से राहत की उम्मीद है। उत्तर भारत के कई राज्यों – हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, यूपी, एमपी – में अगले 3-4 दिन लू का प्रकोप जारी रहेगा। यूपी में 15 जून से बारिश शुरू होने की संभावना है। दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट है– कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ मूसलधार बारिश हो रही है। मौसम का यह डबल अटैक – उत्तर में लू और दक्षिण में बारिश – पूरे देश को प्रभावित कर रहा है। राहत और सावधानी दोनों की ज़रूरत है।