छिनैती के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त थाना धूमनगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार

, कब्जे से 01 चेन (पीली धातु) व 240/- रुपये नकद बरामद

प्रयागराज। थाना धूमनगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0-182/2025 धारा 304 बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 01 अभियुक्त राहुल पासी पुत्र रमेश पासी निवासी जसरा नियर जी0जी0आई0सी0 थाना घूरपुर जनपद प्रयागराज को मंगलवार को बिचले का पुरवा से कोडरा जाने वाले रास्ते पर थाना क्षेत्र धूमनगंज से गिरफ्तार किया गया व उसके कब्जे से 01 चेन (पीली धातु) व 240/- रुपये नकद बरामद किये गये। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बी0एन0एस0 की बढ़ोत्तरी की गयी। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
वादिनी मुकदमा श्रीमती पुष्पा मिश्रा पत्नी अरुण मिश्रा निवासी ब्रम्हराज एनेक्स प्लाट नं0-101 सेक्टर 9 ऐरोली नवी मुम्बई द्वारा थाना धूमनगंज पुलिस को सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात अभियुक्त वादिनी के गले से चेन छीन कर भाग गये। उक्त सूचना पर थाना धूमनगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-182/2025 धारा 304 बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
आपराधिक इतिहास का विवरण-

  1. मु0अ0सं0-442/2024 धारा 303(2)/317(2) बी0एन0एस0 थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
  2. मु0अ0सं0-457/2024 धारा 309(4)/317(2) बी0एन0एस0 थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  3. मु0अ0सं0-856/2019 धारा 392 भा0द0वि0 थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
  4. मु0अ0सं0-1002/2020 धारा 392 भा0द0वि0 थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
  5. मु0अ0सं0-1053/2020 धारा 392/411 भा0द0वि0 थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
  6. मु0अ0सं0-1185/2020 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
  7. मु0अ0सं0-42/2020 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि0 थाना अतरसूइया कमिश्नरेट प्रयागराज।
  8. मु0अ0सं0-111/2016 धारा 401 भा0द0वि0 थाना कोतवाली कमिश्नरेट प्रयागराज।
  9. मु0अ0सं0-112/2016 धारा 307 भा0द0वि0 थाना कोतवाली कमिश्नरेट प्रयागराज।
  10. मु0अ0सं0-113/2016 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना कोतवाली कमिश्नरेट प्रयागराज।
    राम आसरे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks