सोनम रघुवंशी का प्रेमी राज कुशवाह फतेहपुर का निवासी निकला

Raj kushwaha: सोनम रघुवंशी का प्रेमी राज कुशवाह फतेहपुर का निवासी निकला, दादी ने बताया राजा रघुवंशी की हत्या किसने की
Sonam Raghuvanshi News:
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी के प्रेमी राज कुशवाह को मुख्य आरोपी के तौर पर गिरफ्तार किया गया है, जो फतेहपुर जिले के रामपुर गांव का निवासी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, जबकि राज के परिवार का दावा है कि वह निर्दोष है और उसे झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है

फतेहपुर: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड का मुख्य आरोपी राज कछवाहा है। सभी जगहों पर राज कुशवाह लिखा जा रहा। परिजनों से बातचीत करने पर पता चला कि राज कछवाहा है। वह फतेहपुर जिले के रामपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में गिरफ्तार किया है। राज के परिवार का कहना है कि वह निर्दोष है और उसे झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। बता दें कि सोनम रघुवंशी और राज कछवाहा में प्रेम संबंध थे। बताया जा रहा है कि दोनों ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

15 साल पहले पिता इंदौर गए थे
राज कछवाहा गाजीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का निवासी है। राज कछवाहा के पिता तीन भाई थे। दो भाई रामपुर सुकेति गांव में अभी भी रहते हैं। 15 साल पहले राज कछवाहा के पिता स्थिति अच्छी नहीं थी। वह इंदौर चले गए थे। वहां फल की दुकान लगाने लगे। परिवार की हालत सुधरने पर करीब 10 साल पहले परिवार को बुला लिया, जिसमें राज की मां, दो बहनें और राज कछवाहा इंदौर चला गया। राज परिवार के साथ रहने लगा।

बड़ी बहन दादी के साथ गांव में रहती है। कोरोना काल में पिता परिवार के साथ गांव आ गए। उस समय राज कछवाहा भी आ गया। कोरोना काल में राज के पिता की मौत हो गई। इसके बाद राज कछवाहा परिवार के साथ फिर इंदौर चला गया। वहां राज कछवाह प्लाईवुड का काम करने लगा। सोनम के यहां पर राज प्लाईवुड का काम करता था। काम के दौरान उसकी सोनम से मुलाकात हुई। कुछ दिनों पहले ही राज के ननिहाल में शादी थी तो सभी परिवार के लोग आए थे, लेकिन राज कछवाहा नहीं आया था।

परिजन निर्दोष बता रहे
राज की मां और बहन हाल ही में एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए गांव आई थीं। उन्होंने अपने ननिहाल में शादी में भाग लिया। राज कछवाहा इस अवसर पर गांव नहीं आया था। परिवार का कहना है कि राज इस मामले में बेगुनाह है। उसे झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है। राज की दादी ने उसे निर्दोष बताया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राज को किसी झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है।

बड़ी बहन गांव रहकर पढ़ाई कर रही है
राज की बड़ी बहन काजल दादी के साथ गांव में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह अपने चाचा के साथ इंदौर रवाना हो गई है। इस घटना के बाद से गांव में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। लोग इस बारे में बातें कर रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर ध्यान दे रही है। राज कुशवाह की गिरफ्तारी को लेकर आगे की कार्यवाही जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या राज वास्तव में इस हत्याकांड में शामिल था या नहीं।

गांव में चर्चा का विषय बना राज
यह मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि आगे क्या होगा। पुलिस की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल, राज कुशवाह पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करने की उम्मीद कर रही है। इस घटना के बाद से रामपुर गांव के लोग सदमे में हैं और उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि राज जैसा लड़का इस तरह के अपराध में शामिल हो सकता है। गांव वाले राज के परिवार के साथ सहानुभूति जता रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि सच्चाई जल्द ही सामने आएगी।

2 जून को राजा रघुवंशी की लाश मिली थी
बता दें कि 11 मई को राजा रघुवंशी और सोनम की शादी इंदौर में हुई थी। उसके बाद दोनों 20 मई को हनीमून मनाने शिलांग पहुंचे थे। 23 मई को दोनों अचानक लापता हो गए थे। 24 मई को उनकी किराए की स्कूटी सोहरा के पास लावरिस हालत में मिली थी। सूचना मिलते ही राजा रघुवंशी के परिजन मेघालय पहुंच गए और तलाश के लिए लगातार मांग करने लगे। 2 जून को राजा रघुवंशी का शव शिलांग में खाई से बरामद हुआ था, लेकिन सोनम का कुछ भी पता नहीं चला था। सोमवार को सोनम गाजीपुर के एक ढाबे पर मिली थी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks