दसवे दिन भी ईशन नदी पर श्रमदान का कार्य जारी रहा जिसमें क्षेत्रीय साथियों ने भाग लिया

पुलिस पीड़ितों के साथ नहीं कर रही है न्याय किसानों में आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा

एटा, आज दिनांक 10.06.2025 को प्रातः 07 बजे से 09 बजे तक ईशन नदी बचाओ अभियान के तहत चल रहे श्रमदान में अरथरा पुल के पास ईशन नदी पर हॉर्ची, निधौली कलां, बिजोरी आदि गांव के लोगों ने सहभागिता कर ईशन नदी को पुनर्जीवित कराने के लिए श्रमदान के रूप में सहयोग प्रदान किया साथ कुछ लोग शहर से चल कर ईशन नदी पर पहुंचे जिन्होंने अपने बहुमूल्य सुझाव देकर एवं फावड़ा चलाकर सहयोग किया साथ ही फावड़े के सहयोग से श्रमदान कर रहे साथियों ने पतेल आदि को जड़ से उखाड़ कर फेंकने का कार्य किया है जिससे बरसात के बाद पुनः झाड़ियां उत्पन्न होकर लगने वाले वृक्षों को दवा कर खत्म न कर दें और अगले कुछ वर्षों तक उक्त कार्य का प्रभाव जनसमुदाय को दिखाई देता रहे उपरोक्त पुनीत कार्य में सहभागी बनने के लिए प्रेरणा स्रोत ईशन नदी बचाओ अभियान एवं अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने सभी का हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।

साथ ही आज दिनांक 10.06.2025 को प्रातः 10:00 बजे से एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले हुई समीक्षा बैठक में किसानों की लंबित समस्याओं को लेकर चिंतन किया गया जिसमें तय किया गया कि जनपद एटा के कोतवाली नगर, सकीट, रिजोर, जलेसर सहित विभिन्न थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मियों के द्वारा लगातार पीड़ित किसान, मजदूर, नौजवानों को नजर अंदाज कर अन्याय किया जा रहा है एवं पीड़ितों के साथ न्याय नहीं किया जा रहा है जिसकी शिकायत संगठन के पदाधिकारियों से की जा रही हैं जिसके संदर्भ में समय समय पर उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है लेकिन परिणाम जीरो रहा है कुछ अधिकारी जान बूझकर संगठन के पदाधिकारियों से मिलना भी नहीं चाहते हैं क्योंकि पीड़ितों की समस्या के समाधान का ठीक से उनके पास जवाब नहीं होता है इसलिए तय किया गया है कि अतिशीघ्र संबंधित कोतवाली / थाना स्तर पर प्रदर्शन कर पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम किया जाएगा तथा कुछ दलालों के प्रभाव में पुलिस पीड़ितों के साथ अन्याय कर रही है जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा इसके लिए जनपद एटा ही नहीं अपितु पड़ोसी जनपदों के कार्यकर्ता / पदाधिकारियों से अपील है कि ग्राम स्तर पर तैयारियों में जुट जाएं लड़ाई कभी भी शुरू की जा सकती है आप सभी के प्यार सहयोग से पूर्व में किए गए जनआंदोलनो की तरह विजय प्राप्त करने तक भरसक प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, जिला महासचिव रामनरेश सिंह, ओमकार सिंह, हरिवंश सिंह राजपूत, पिंकी यादव, राजेंद्र सिंह राजपूत, रामप्रकाश यादव, उदयवीर सिंह, रमेश राजपूत हवाई, मैनेजर सिंह, रामवीर सिंह, श्यामलाल सहित आदि लोगों ने सहयोग किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks