
चुनार।उसमानपुर स्टेशन रोड़ स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ के अंतिम मंगलवार को स्थानीय लोगों द्वारा मंदिर में विधि विधान से पूजा पाठकर शर्बत का वितरण किया गया। चिलचिलाती धूप में भारी संख्या में आते जाते राहगीरों ने ठंडा शर्बत पीकर राहत महसूस किया। इस दौरान पूर्व सभासद राजेन्द्र प्रसाद प्रजापति, दीपक शर्मा, वैभव प्रजापति, शीतला प्रसाद गुप्ता, दीपचंद, संतोष चौरसिया, ओम प्रकाश सविता, मृत्युंजय शर्मा,शमशेर बहादुर आदि प्रमुख सेवाभाव से लगे रहे।