एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार

एटा– थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अभियुक्त मोहित कुमार पुत्र सन्जू निवासी नगला पुडिहार थाना कोतवाली देहात एटा को एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर मुअस0– 191/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करते हुए थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम पता-

  1. मोहित कुमार पुत्र सन्जू निवासी नगला पुडिहार थाना कोतवाली देहात एटा

बरामदगी-

  1. एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तार करने वाली टीम-

  1. प्र0नि0 श्री आर.के. सिंह
  2. उ0नि0 श्री गगनदीप सिंह (चौकी प्रभारी लिप्टन)
  3. है0का0 उपलेश कुमार
  4. है0का0 अमित कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks