
एटा,जलेसर,हिंदू धर्माबलंबी अपने पुराने सनातन धर्म को बचाने व सुरक्षित करने के लिए पांच चीजों पर ध्यान दे तो हिंदू धर्म पर हो रहे अत्याचार अपने आप खत्म हो जाएंगे 500 वर्ष पूर्व हमारे बुजुर्गों की लड़ाई को मौजूदा भाजपा सरकार में खत्म कर कर भगवान श्री राम का भव्य मंदिर का निर्माण कर पाए हैं अभी मंदिर में दर्जनों कार्य बाकी है जिन्हें वर्ष 2026 तक पूर्ण कराया जाएगा उक्त संबोधन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य आजीवन ट्रस्टी बड़े दिनेश चंद्र जी ने सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित विचार गोष्ठी में व्यक्त किये
उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में मौजूद एवं अब पुराने कुटुंब एवं परिवार को महत्व नहीं देते अब अकेले रहना पसंद करते हैं जिसके चलते अन्य लोग हिंदुओं पर अत्याचार कर रहे हैं इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम तीन बच्चे पैदा करने चाहिए और अपने परिवार और कुटुंबू को संगठन करना चाहिए ताकि बाहरी व्यक्ति कोई उसे पर अत्याचार ना कर सके प्रत्येक व्यक्ति अपनी मानसिकता को बदले अपने बच्चों को धर्म की शिक्षा अवश्य दें घर में तुलसी का पौधा लगाए और दरवाजे पर भगवान की मूर्ति के साथ अपने घर में मौजूद देवी देवताओं को प्रत्येक दिन प्रणाम करें
गीता और रामायण भागवत का एक पाठ प्रत्येक दिन अवश्य करें
उन्होंने बताया कि पहले हिंदू धर्म में कोई छुआछूत नहीं थी पवित्रता एवं अपवित्रता थी लेकिन मुगलों ने और अंग्रेजों ने हिंदू धर्म में विषमता पैदा करने के लिए छुआछूत उत्पन्न कराई पहले एक शमशान हुआ करता था एक पानी का घाट हुआ करता था मंदिरों में भी प्रत्येक हिंदू जाते थे किसी को दृष्टिगत रखते हुए हमें प्रत्येक हिंदू को संगठित करने का प्रयास करना होगा
पर्यावरण पर उन्होंने बताया कि पर्यावरण को बिगाड़ने में अमेरिका और यूरोप का सबसे बड़ा हाथ है पर्यावरण का 80% हिस्सा इनके द्वारा बिगड़ गया है भारत की इसमें हिस्सेदारी ना के बराबर है प्रत्येक भारतीय हिंदू को देशभक्ति बनने के लिए 11 बिंदुओं पर विशेष ध्यान देना होगा जिसमें पराए धन पराई स्त्री पर बुरी नजर नहीं डालनी होगी सभी को समान दृष्टि से देखना होगा प्रत्येक भारतीय को स्वदेशी पर जोर देना होगा हमें ऐसी चीजों पर निर्भर नहीं रहना होगा
कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यनारायण बंसल ने एवं संचालन शिक्षक श्याम बिहारी तिवारी ने किया
इस दौरान पूर्व एमएलसी प्रत्येंद्र पाल सिंह पूर्व विधायक कुबेर सिंह नगरिया पूर्व विधायक मिथिलेश अगरिया विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री शिवांग गुप्ता नगर अध्यक्ष गौरव वाष्र्णेय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाहक राजीव सिंघल पम्मी ठाकुर अवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष महेशपाल सिंहविनोद धनगर वीरेंद्र प्रताप सिंह संतोष रमेश पाल सिंह रानू पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संजीव वर्माजेपी सिंह निर्मल अग्रवाल रूपम गुप्ता भारत गुप्ता अटल बिहारी वार्ष्णेय एड मानवेंद्र गुप्ता, अखंड प्रताप सिंह, राजेश चौहान ओम प्रताप सिंह आशु ठाकुर नमन गुप्ता मनोज बजरंगी बीएल कुशवाह राहुल प्रताप सिंह सुधा गुप्ता राजकुमारी वार्ष्णेय आदि मौजूद थे
सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत कोतवाली प्रभारी डॉ सुधीर राघव पुलिस फोर्स के साथ मौजूद थे