तमंचे के साथ वायरल फोटो का संज्ञान लेकर कार्यवाही करते हुए 01 अभि0 को किया गिरफ्तार


कासगंज

थाना अमांपुर पुलिस द्वारा तमंचे के साथ वायरल फोटो का संज्ञान लेकर कार्यवाही करते हुए 01 अभि0 को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर बरामद । पुलिस अधीक्षक कासगंज सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री राजेश कुमार भारती के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम के क्षेत्राधिकारी सहावर सुश्री शाहिदा नसरीन के नेतृत्व में दिनांक 08.06.2025 को देर शाम थाना अमांपुर पुलिस द्वारा तमंचा के साथ वायरल फोटो का संज्ञान लेकर तत्समय ही कार्यवाही करते हुए अभि0 सोहिल पुत्र वीरपाल नि0 जखा थाना अमांपुर जनपद कासगंज को अभि0 के घर के सामने ग्राम जखा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । गिरफ्तार अभि0 की निशादेही पर 01 अवैध तमंचा 315 बोर बरामद हुआ है । अभि0 की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना अमांपुर पर मु0अ0सं0 213/2025 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अभि0 के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
•सोहिल पुत्र वीरपाल नि0 जखा थाना अमांपुर जनपद कासगंज ।

आपराधिक इतिहास-
•मु0अ0सं0 213/25 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना अमांपुर जनपद कासगंज ।

बरामदगी –
•01 अवैध तमंचा 315 बोर

पुलिस टीम-
•श्री सुमित त्रिपाठी, थानाध्यक्ष थाना अमांपुर जनपद कासगंज मय टीम ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks