लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. मद्री काकोटी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम अग्रिम जमानत मिली

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला।
लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. मद्री काकोटी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम अग्रिम जमानत मिली

पहलगाम हमले पर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. मद्री काकोटी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उन्हें अंतरिम अग्रिम जमानत प्रदान कर दी है।

प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें उन पर पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ था, और उनके खिलाफ विभिन्न संगठनों ने विरोध दर्ज कराते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए सुनवाई की और फिलहाल गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए प्रोफेसर को अंतरिम राहत दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks