फर्रुखाबाद ब्रेकिंग :–

जिले में सकुशल संपन्न हुई ईद उल अजहा की नमाज, भारी पुलिस बल रहा तैनात
नमाजियों ने देश में अमन चैन और भाईचारे की दुआ मांगी
सुप्रीम कोर्ट में चल रहे वक्फ बोर्ड बिल के मुकदमे को लेकर भी दुआ मांगी गई
शाही इमाम मुफ्ती मोज्जम अली ने सुप्रीम कोर्ट से वक्फ बोर्ड बिल का फैसला बेहतर से बेहतर अपने पक्ष में करा देने की तकरीर की
हे अल्लाह सुप्रीम कोर्ट से हमारे हक में फैसला करा दीजिए और हमें खतरों से बचा लीजिए – शाही इमाम
नमाज संपन्न होने के बाद नवाजियों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी
ईद उल अजहा की नमाज को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे
नई ईदगाह और पुरानी ईदगाह समेंत मस्जिदों और चौक चौराहा समेंत चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा
ईदगाह व मस्जिदों के आसपास सहित मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से की गई निगरानी
सभी से अपील की गई की कुर्बानी के बाद खुले में अवशेष ना फेकें – सिटी मजिस्ट्रेट
नगर पालिका और नगर पंचायत को निर्देश दिए गए की कुर्बानी के बाद अवशेषों को ससमय निस्तारित करा दिया जाए
नई ईदगाह के गेट पर सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल व सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय पुलिस बल के साथ रही मौजूद
बीबीगंज पुलिस चौकी में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह व डीएम एव एडीएम अरुण कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह रहे मौजूद
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में नई ईदगाह बा पुरानी ईदगाह समेत पूरे जनपद का मामला