
मा0 केन्द्रीय राज्य मंत्री मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी एवं पंचायतीराज/सांसद आगरा एस0पी0 सिंह बघेल जी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ‘जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा)’’ की बैठक का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने मा0 केन्द्रीय मंत्री/सांसद एसपी सिंह बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं, केंद्रीय प्रायोजित कार्यक्रमों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए मौजूद अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।
सीएम युवा योजना से आईटीआई, पॉलीटेक्निक, बीबीए के स्किल्ड युवक, युवतियों को लाभान्वित किया जाए, जिससे कि वे अपने स्वरोजगार की स्थापना इस स्कीम के माध्यम से कर सकें।
बैठक में सांसद आदर्श ग्राम योजना, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पोषण अभियान, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, शिक्षा एवं स्कूली पोषण, तथा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उन्होंने कई बिंदुओं पर अधिकारियों से विस्तारपूर्वक जानकारी ली और आवश्यक निर्देश जारी किए।
मा0 केन्द्रीय मंत्री जी ने बैठक में मौजूद मा0 सांसद देवेश शाक्य, मा0 एमएलसी आशीष यादव, मा0 विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड, मा0 विधायक मारहरा वीरेन्द्र सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष संदीप जैन, मा0 सांसद फर्रूखाबाद प्रतिनिधि अंकुर राजपूत, मा0 ब्लाक प्रमुख शीतलपुर पुष्पेन्द्र कुमार लोधी, मा0 ब्लाक प्रमुख मारहरा रवी वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत सुझाव, समस्याओं को सुनकर प्रभावी निस्तारण किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने बैठक के अंत में मा0 केन्द्रीय मंत्री, मा0 सांसद, मा0 विधायकगण सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों एवं सुझावों पर अमल करते हुए जनपद के विकास को नई गति प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर मा0 सांसद एटा देवेश शाक्य, मा0 एमएलसी आशीष यादव, मा0 विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड, मा0 विधायक मारहरा वीरेन्द्र सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष संदीप जैन, मा0 सांसद फर्रूखाबाद प्रतिनिधि अंकुर राजपूत, मा0 ब्लाक प्रमुख शीतलपुर पुष्पेन्द्र कुमार लोधी, मा0 ब्लाक प्रमुख मारहरा रवी वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, एसएसपी श्याम नारायण सिंह, सीएमओ डॉ0 यूके त्रिपाठी, सीडीओ डॉ0 नागेन्द्र नारायण मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद शाक्य, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश, एडीएम न्यायिक रमेश मौर्य, एएसडीएम वेद प्रिय आर्य, एसडीएम सदर जगमोहन गुप्ता सहित अन्य संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, समिति के अन्य सदस्य आदि मौजूद रहे।