चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 01 अभियुक्त व 01 बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया।

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में थाना गौराबादशाहपुर पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 01 अभियुक्त व 01 बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
गुरुवार को उप निरीक्षक रामनरायण गिरी मय हमराह उप निरीक्षक अरविन्द कुमार यादव कांस्टेबल पीयूष सिंह व कांस्टेबल शशिकान्त यादव मय हमराह द्वारा 01 अभियुक्त व 01 बाल अपचारी की गिरफ्तारी व उनके पास से चोरी की 01 मोटर साइकिल सुपर स्पलेन्डर की बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 118/2025 धारा 2(30)/317(2)/319(2)/318(4) BNS बनाम 1.बाल अपचारी 2. ईश्वर यादव उर्फ अखिलेश पुत्र भोटू यादव उर्फ श्यामकन्हैया निवासी जरासी थाना चंदवक जनपद जौनपुर के पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तारी का विवरणः-
गुरुवार को उप निरीक्षक रामनरायण गिरी मय हमराह उप निरीक्षक अरविन्द कुमार यादव कांस्टेबल पीयूष सिंह व कांस्टेबल शशिकान्त यादव के द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर रामपुर हरिजन बस्ती से आगे विझवार सारंग नैपुरा मोड बहद ग्राम रामपुर से समय करीब 02.40 बजे 01 अभियुक्त ईश्वर यादव उर्फ अखिलेश पुत्र भोटू यादव उर्फ श्यामकन्हैया निवासी जरासी थाना चंदवक जनपद जौनपुर व बाल अपचारी के कब्जे से 01 चोरी की मोटर साइकिल सुपर स्पलेन्डर बरामद कर अभियुक्तगण को हिरासत पुलिस मे मोटर साइकिल को कब्जा पुलिस मे लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
पूछताछ का विवरणः-
गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपना बयान अपने अधिवक्ता के माध्यम से माननीय न्यायालय मे देना बता रहे है।
राम आसरे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks