अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस एटा के शहर अध्यक्ष लल्ला बाबू की दुकान पर जबरिया ताला डाला

एटा,अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस एटा के शहर अध्यक्ष लल्ला बाबू की दुकान पर जबरिया ताला डाला
कांग्रेस जनों ने शासन प्रशासन से न्याय की मांग की
एटा अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस एटा के शहर अध्यक्ष लल्लाबाबू पुत्र मौहम्मद हनीफ निवासी नगला पोता चौक, थाना कोतवाली नगर, जिला एटा ने नगर कोतवाली एटा में दिया प्रार्थना पत्र प्रार्थी की लल्ला गारमेन्ट के नाम से मैनगंज मार्केट सुभाष रोड घण्टाघर एटा में दुकान स्थित है। उपरोक्त दुकान प्रार्थी ने नदीम पुत्र अल्ताफ हुसैन निवासी रैवाड़ी मौहल्ला एटा से करीब 5 साल पूर्व मुबलिग 6,०००/- (छः हजार रूपये) मासिक किराये पर ली थी तब से प्रार्थी समय पर किराया देता है और प्रार्थी का कब्जा है। प्रार्थी ने 2,50,000/-(दो लाख पचास हजार रूपया) उक्त नदीम को बतौर पगड़ी दिये थे और तय हुआ था कि प्रार्थी को पगड़ी की धनराशि जब दुकान खाली करायेंगे तो वापस करेंगे लेकिन उपरोक्त 2,50,000/- (दो लाख पचास हजार रूपया) वापस नहीं कर रहा है और गुण्डागर्दी के बल पर खाली कराना चाहते हैं। प्रार्थी ने एक सिविल वाद सं0-415/2025 लल्लाबाबू बनाम मौहम्मद नदीम आदि माननीय सिविल जज (जू०डि०) एटा के यहाँ लम्बित चल रहा है लेकिन दिनांक 04.06.2025 को समय करीब सुबह 11:00 बजे नदीम पुत्र अल्ताफ हुसैन, वसीम पुत्र अल्ताफ हुसैन, श्रीमती सीमा पत्नी अल्ताफ हुसैन निवासीगण मौहल्ला रैवाड़ी एटा, थाना कोतवाली नगर जिला एटा एकराय मशविरा होकर प्रार्थी की दुकान के अन्दर घुस कर आये और प्रार्थी का सामान फेंकने लगे। जब प्रार्थी ने विरोध किया तो मारने पीटने पर आमादा हो गये। शोर गुल सुनकर शाहिल व काम कर रहा मोनू आदि लोगों ने घटना देखी और बचाया। उक्त सभी लोग भविष्य में जान से मारने की धमकी देते हुये दुकान पर अवैध कब्जा करने की धमकी देते हुये चले गये। जिसकी वीडियो भी है।उक्त दिनांक की रात 11:00 बजे उपरोक्त लोगों द्वारा प्रार्थी की दुकान के ताले काटकर दूसरे ताले लगा दिये हैं तथा प्रार्थी को शक है कि प्रार्थी की दुकान की गुल्लक में 20,000/- (बीस हजार रूपये) तथा दुकान से सामान कपड़े लूट ले गये हैं। सुबह प्रार्थी दुकान पर गरण तब दूसरे ताले लगे पाये। ऐसी स्थिति में उपरोक्त लोगों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही कर मुकद्दमा पंजीकृत करने की कृपा करें।
एटा कांग्रेस जनों ने शासन प्रशासन से मांग की प्रार्थना पत्र दर्ज कर कठोर कार्यवाही करे।
ठाकुर अनिल सोलंकी पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष,विनीत पाराशर बाल्मीकि शहर अध्यक्ष,रियाज जॉन कॉर्डिनेटर अब्बास सोशल मीडिया युवा कांग्रेस,सुभाष सागर एडवोकेट पूर्व सभासद,संजीव गुप्ता जिला अध्यक्ष सेवा दल,चंद्र कांत गांधी जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस,सोहन लाल वर्मा जिला अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायती राज संगठन आदि।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks