कुंभ में वायरलेस खरीद में करोड़ों का घोटाला,कार्यवाही की मांग

कुंभ में वायरलेस खरीद में करोड़ों का घोटाला,कार्यवाही की मांग

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने आज यूपी के मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर कुंभ में वायरलेस सेट की खरीद में करोड़ों रुपए के घोटाले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने कहा कि उन्हें प्राप्त अभिलेखों के अनुसार कुंभ मेला के वायरलेस सेट खरीद के संबंध में नवंबर 2024 में जेम पोर्टल के माध्यम से काफी कम कीमत पर टेंडर प्राप्त हुए

पुलिस टेलीकॉम के अफसरों द्वारा इस जेम टेंडर को छिपा कर 6 दिसंबर 2024 को दोबारा उन्हीं मामलों में बड़ी दरों पर क्रय आदेश किया गया

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि इन्हें प्राप्त कराए गए तीन मामले में डिजिटल बेस मोबाइल सेट की कीमत जो पहले 37713 रुपए आई थी, उसे 39928 में क्रय किया गया. इस प्रकार 5300 ट्रांसफर रिसेट खरीदने में लगभग 1.17 करोड़ का घोटाला हुआ

इसी प्रकार पूर्व में हैंडहेल्ड सेट के लिए 33700 का न्यूनतम दर आया था, जिसे 35700 में खरीदा गया और इस प्रकार 4451 हैंडहेल्ड सेट के लिए 85.4 लाख का घोटाला हुआ. पूर्व में डिजिटल रिपीटर सेट के लिए रुपए 107840 का रेट आया था, जिसे बाद में 224560 नियत किया गया और 74 डिजिटल रिपीटर सेट खरीदने में 86.3 लाख का घोटाला हुआ.

इस प्रकार मात्र इन 3 समान पर 2.89 करोड़ का घोटाला हुआ

अमिताभ ठाकुर ने इन तथ्यों के आधार पर 6 दिसंबर 2024 को पुलिस टेलीकॉम द्वारा कुंभ के लिए किए गए सभी क्रय आदेश की जांच कराते हुए नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks