
-
बरेली, फरीदपुर एसएसपी अनुराग आर्य के कार्यकाल मेंपुलिस का आम जनता के साथ
व्यवहार एवं इंसानियत देखने
के साथ साथ काफी सुधार देखने को मिल रहा है आपको बताते चलें कि कस्बा फरीदपुर
जेनम उम्र करीब 11 वर्ष पुत्री शमीम, निवासी मोहल्ला फर्रखपुर, कस्बा व थाना फरीदपुर अपनी बकरी चराने के दौरान बकरी के भागने पर उसे पकड़ने के लिए दौड़ी और घर से काफी दूर निकल गई। रास्ता भटक जाने के कारण वह अपने घर नहीं लौट पाई।
उक्त की सूचना मिलते ही थाना फरीदपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कांस्टेबल 2938 अंकित कुमार और महिला कांस्टेबल 3674 सुरभि शर्मा द्वारा मौके पर पहुंचकर जेनम को सुरक्षित थाने लाया गया। उक्त दोनों पुलिस कर्मियों द्वारा परिवार की जानकारी प्राप्त कर जेनम को उसकी मां खुशनुमा को सूचित करते हुये मात्र 20 मिनट का रिस्पांस टाइम लेते हुये जेनम को सकुशल उसकी मां के सुपुर्द किया गया।
इस सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, बरेली द्वारा कांस्टेबल 2938 अंकित कुमार और महिला कांस्टेबल 3674 सुरभि शर्मा को उनकी त्वरित कार्यवाही और मानवता पूर्ण कार्य के लिए 2000-2000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है। पुलिस टीम का नाम –
1. श्री राधेश्याम, प्रभारी निरीक्षक थाना फरीदपुर जनपद बरेली।
2. का0 2938 अंकित थाना फरीदपुर जनपद बरेली।
3. म0का0 3674 सुरभि शर्मा थाना फरीदपुर जनपद बरेली।