अयोध्या राम वनगमन रामपथ के तर्ज़ पर काशी पंचक्रोशी परिक्रमा पथ बने- राजकुमार गुप्ता

धार्मिक महत्ता के पंचक्रोशी परिक्रमा पथ को मूल स्थान पर पथ की बहाली की मांग को लेकर बैठक

बोले ग्रामीण, प्रशासनिक लापरवाही के चलते अतिक्रमण के कारण मूल पथ छोड़कर अन्य मार्ग से धार्मिक यात्राएं हो रही है

वाराणसी: राजातालाब
धार्मिक महत्ता की काशी पंचक्रोशी परिक्रमा पथ मूल पथ पर बहाली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया बैठक।

परिक्रमा मार्ग के तीसरे पड़ाव भीमचंडी व आसपास गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को यहां दैत्रा वीर बाबा मंदिर में बैठक कर पथ की अभिलेखीय व भौतिक सत्यापन कराए बिना यहां के व्यापारियों और किसानों की जमीन राजातालाब वांया जक्खिनी-तिलंगा मार्ग को पंचक्रोशी पथ का हिस्सा मानकर किए जा रहे फोरलेन चौड़ीकरण के प्रस्ताव से यहां के सैकड़ों व्यापारियों के दुकानों, मकानों और किसानों की फसलों को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया है। साथ ही पंचक्रोशी पथ को मूल पथ में वापस लाने व मुआवजा दिलाये जाने की मांग की है।

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में यहां जुटे ग्रामीणों ने कहा कि पंचक्रोशी पथ प्रशासनिक लापरवाही के कारण अपने मूल मार्ग को छोड़कर राजातालाब वांया जक्खिनी-तिलंगा मार्ग पर हो गई है। उसके मूल मार्ग पर भूमाफ़ियों द्वारा कब्जा कर कई मकान निर्माण कराए गए हैं और तमाम किसान खेती-किसानी कर रहे हैं, जबकि पीडब्ल्यूडी विभाग ने बगैर अभिलेखीय व भौतिक सत्यापन के व्यापारियों और किसानों की राजातालाब वांया तिलंगा-जक्खिनी मार्ग को पंचक्रोशी परिक्रमा पथ बताकर उसको फोरलेन बनाने का प्रस्ताव कर दिया है। इससे सैकड़ों व्यापारियों के मकानों, दुकानों सहित किसानों की खेतों मे खड़ी फसल बर्बाद हो जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि भीमचंडी, बंगालीपुर, असवारी, रानी बाजार, कचनार आदि गाँवों की बेशक़ीमती भूमि को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि यह जमीन दशकों से यहां के व्यापारियों और किसानों के कब्जे में हैं और वह उस पर मकान, दुकान निर्माण आदि कर आवासीय व व्यावसायिक उपयोग के साथ ही खेती बाड़ी करते चले आ रहे हैं। बैठक में पंचक्रोशी मार्ग को मूल स्थान भीमचंडी, बंगालीपुर, कचनार, मेहदीगंज गांव की सीमा से होकर पुनः कचनार गाँव राजमार्ग 19 के उत्तरी छोर जन्सा मार्ग में वापस लाने और फोरलेन चौड़ीकरण के दौरान क्षति का आंकलन कर भरपाई कराने की मांग की। इस दौरान राजकुमार गुप्ता ने कहा कि अयोध्या के तर्ज़ पर राम वनगमन यानी रामपथ को शोध के ज़रिए मूल स्थान पर रामपथ बनवाया जा रहा है उसी तर्ज़ पर काशी में भी पंचक्रोशी परिक्रमा पथ बनवाया जाए अन्यथा चेतावनी दी गई है कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया तो वृहद स्तर पर आंदोलन करेंगे। इस दौरान राजकुमार गुप्ता, कन्हैया लाल जायसवाल, विरेंद्र उर्फ बबलू पाल, श्रीनाथ गुप्त, अनिल पटेल, उमा शंकर मिश्र, राधेश्याम गिरी, हिमांशु गोस्वामी, अवधेश गिरी, विजय कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks