86 प्रकरणों में 117 अभियुक्तों को दिलाई गई सजा

जनपद एटा अपडेट

ऑपरेशन कनविक्शन के तहत जनपद एटा ने मण्डल में प्रथम, प्रदेश में प्राप्त किया आठवां स्थान

मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में शासन की मंशानुसार अप्रैल माह में 86 प्रकरणों में 117 अभियुक्तों को दिलाई गई सजा

जिला मजिस्ट्रेट प्रेम रंजन सिंह ने सूचित किया है कि मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में शासन की मंशा के अनुरूप अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन कनविक्शन“ के अंतर्गत जनपद एटा ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

माह अप्रैल 2025 में जनपद ने मण्डल स्तर पर प्रथम स्थान तथा प्रदेश स्तर पर आठवां स्थान प्राप्त कर अपने कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्धता और कार्यकुशलता का परिचय दिया है।

मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में शासन की मंशानुसार जनपद एटा में अप्रैल माह के दौरान कुल 86 मामलों में 117 अभियुक्तों को न्यायालय से सजा दिलाई गई। इसके लिए पुलिस, अभियोजन एवं समस्त शासकीय अधिवक्ता बधाई के पात्र हैं।

एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने कहा कि शासन की मंशानुसार जिले में अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

डीजीसी क्रिमिनल रेश पाल सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में शासकीय अधिवक्ताओं की टीम द्वारा जनपद न्यायालय में प्रभावी पैरवी की जा रही है। आने वाले महीनों में और भी अधिक प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किये जाने के लिए प्रयास किए जायेंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks