श्रीराम शर्मा आचार्य जी महाप्रयाण दिवस पर 5 जून 2025 दिन वृहस्पतिवार को होने वाले कार्यक्रम

गंगा दशहरा, गायत्री जयंती एवं वेद मूर्ति तपोनिष्ठ युग ऋषि गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी महाप्रयाण दिवस पर 5 जून 2025 दिन वृहस्पतिवार को होने वाले कार्यक्रम।।”
प्रातः 8 बजे से पर्व पूजन तत्पश्चात गायत्री महायज्ञ अनगिनत पालियों मे चलेगा और सामुहिक भोजन प्रसाद।।”
अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के उपजोन कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ राजघाट गोरखपुर पर गंगा दशहरा गायत्री जयंती एवं पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी महाप्रयाण दिवस 5 जून 2025 दिन वृहस्पतिवार को बड़े ही धूम-धाम से हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा।।
कार्यक्रम मे आप सभी भावना शील धर्मप्रेमी सादर आमंत्रित है।।
पर्व की पूर्व संध्या पर आज 4 जून 2025 दिन बुधवार को गायत्री महामंत्र का अखण्ड जप सूर्योदय से सूर्यास्त तक अनवरत चलता रहेगा।।
गायत्री शक्तिपीठ राजघाट गोरखपुर के प्रमुख प्रतिनिधि श्री अशोक तिवारी जी, श्री प्रभा शंकर दुबे जी, श्री विश्वनाथ त्रिपाठी जी, बाबू श्री आलोक सिंह जी, श्री जगन्नाथ द्विवेदी जी श्री सुनील दुबे जी ने सभी निष्ठावान परिजन परिव्राजक कार्यकर्ता धर्मप्रेमी भावना शील से सादर अनुरोध किए है कि “सूचना को एक दूसरे तक शेयर करते हुए” अपनी अपनी सहभागिता समय से सुनिश्चित करें।।
अच्युतानंद शर्मा
मीडिया प्रभारी उपजोन कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ राजघाट गोरखपुर।।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks